सिंधु सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारीं

भारतीय शटलर पीवी सिंधु शनिवार को सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। वर्ल्ड नंबर-3 जापान की नोजोमी ओकुहारा ने उन्हें 21-7, 21-11 से हराया। सिंधु के हारने के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। इस नतीजे के साथ ओकुहारा ने सिंधु के खिलाफ अपनी जीत-हार का रिकॉर्ड 7-7 से बराबर कर लिया।

इस साल यह चौथी बार है, जब सिंधु किसी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में असफल रही हैं। 22 से 27 जनवरी तक चले इंडोनेशिया मास्टर्स में वे क्वार्टर फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से 11-21, 12-21 से हार गईं थीं।

6 से 10 मार्च तक चले ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियशिप में वे पहले दौर में ही बाहर हो गईं थीं। तब उन्हें कोरिया की सुंग जी ह्यून के खिलाफ 16-21, 22-20, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा था। नई दिल्ली में 26 से 31 मार्च तक चले इंडिया ओपन में उनका सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया था। उन्हें चीन की ही बिंगजियाओ ने 23-21, 21-18 से हराया था। इस महीने मलेशिया ओपन में भी वे दूसरे दौर तक पहुंचने में ही सफल रहीं। उन्हें प्री क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-10 सुंग जी ह्यून के खिलाफ 18-21, 7-21 हार का सामना करना पड़ा था।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…