IPL 2019 KKR vs RCB: KKR के फैसले से रसेल निराश, हार के बाद टीम पर खड़े किए सवाल

कोलकाता । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मिली हार से निराश तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने अपनी टीम के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रसेल ने कहा कि बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जाना चाहिए।

हार के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रसेल ने कहा, ‘हम 10 रन से मैच हार गए। हमें जीत के लिए बस दो बड़े हिट चाहिए थे। मिडिल आर्डर में अगर हम तेजी से रन बनाते, तो हम मैच जीत सकते थे।’

बता दें कि 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 33 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए और रॉबिन उथप्पा ने 9 रन बनाने के लिए 20 गेंद खेला। रसेल जब बल्लेबाजी करने आए, तब कोलकाता को 49 गेंद में 135 रन की जरूरत थी। रसेल ने 25 गेंद में 65 रन बनाए और मैच को आखिरी ओवर तक ले गए, लेकिन टीम 10 रन से मैच हार गई।

टीम के लिए रसेल (65) ने नीतीश राणा (नाबाद 85) के साथ मिलकर मात्र 48 गेंदों पर ही 118 रन की साझेदारी कर डाली। लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। रसेल ने मैच के बाद कहा, ‘जब आप इस तरह के मैच हारते हैं तो यह एक तरह से थोड़ी खट्टा-मीठा लगता है।’

यह पूछे जाने पर कि क्या आपको लगता है कि ऐसी स्थिति में आपको नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना चाहिए, रसेल ने कहा, ‘मेरा मानना है कि कभी-कभी आपको एक टीम के रूप में थोड़ा लचीला रुख अपनाना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘टीम की स्थिति को देखते हुए मैं नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए मना नहीं करूंगा। मेरा मानना है कि बल्लेबाजी के लिए मेरे क्रीज पर रहने पर मुझे आउट करने के लिए विराट कोहली अपने सबसे अच्छे गेंदबाज को मोर्चे पर लगाएंगे।’

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…