RCB के लय में आने से विराट कोहली के हौसले बुलंद, जीत के इंस ‘मंत्र’ का किया खुलासा

बेंगलुरू: रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि लगातार छह मैच हारने से उनकी टीम प्रभावित हुई और अब उनके खिलाड़ी बिना कोई दबाव लिये हर मैच का मजा लेने उतरेंगे । रायल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बुधवार को पंजाब को आईपीएल मैच में 17 रन मात दी। कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारा फोकस टीम के लिये अच्छा खेलना है । लगातार छह मैच हारने से असर पड़ा । किसी भी टीम ने ऐसे हालात का सामना नहीं किया । हम अपने खेल का मजा लेने के लिये खुलकर खेल रहे हैं ।

आरसीबी को प्लेआफ क्वालीफिकेशन के लिये बाकी तीनों मैच जीतने होंगे । कोहली ने कहा कि हमने पांच में से चार मैच जीते । हम पांचों भी जीत सकते थे । हम खेल का मजा ले रहे थे और आज बेहतरीन प्रदर्शन किया । हमें पता है कि हम कैसा खेलते हैं और दुनिया को भी पता है कि हम कैसा खेलते हैं । मैन आफ द मैच एबी डिविलियर्स ने कहा कि मैं आराम से खेलना चाहता था जो आसान नहीं था । आपके साथी खिलाड़ी डैथ ओवरों में आपका कार्यभार बांट लेते हैं । हम अपने मैदान से भली भांति वाकिफ है । यहां शुरूआत अच्छी नहीं कर सके पर अब लय हासिल कर ली ।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…