जावेद अख्तर के ‘घूंघट बैन’ वाले बयान पर बेटे फरहान का जवाब, बोले- ‘अगर उन्हें ऐसा लगता है तो…’

नई दिल्ली : बॉलीवुड के शानदार और बेहतरीन लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अधिकतर अपने बयानों और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं. पिछले दिनों जावेद अख्तर ने बुर्के और घूंघट पर एक बयान देकर विवादों को न्योता दे दिया था. हालांकि उसके बाद उन्होंने ट्वीट पर अपने दिए गए बयान पर सफाई भी दी थी अब उनके बेटे फरहान अख्तर ने पिता के बयान पर कहा है कि यह उनका अपना विचार है और मुझे लगता है कि हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है.

फरहान अख्तर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते कहा कि हर किसी को अपनी बात रखने का हक है. अगर उन्होंने कुछ कहा है तो ये उनके अपने विचार हैं जिसका मैं सम्मान करता हूं.

जावेद अख़्तर ने भोपाल में हुई एक प्रेसवार्ता में कहा था कि सरकार बुर्के के साथ-साथ राजस्थान में घूंघट पर भी बैन लगाए. ज्ञात हो कि जावेद अख्तर गुरुवार को भोपाल पहुंचे थे. यहां उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर मीडिया के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोग गलत करके भी खुद को सही साबित करने पर तुले हुए हैं. यह भी कहा कि बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा को उतारकर खुद अपनी हार स्वीकार कर ली.

बता दें कि जावेद अख्तर ने अपने बयान के बाद ट्वीट पर सफाई देते हुए लिखा कि लोग उनकी बात को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…