कांग्रेस के बाद भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, राहुल गांधी-ममता बनर्जी के खिलाफ सौंपे चार मेमोरेंडम

नई दिल्ली । भाजपा ने चुनाव आयोग को चार मेमोरेंडम सौंप कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री को चोर कहकर रोजाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। सत्ताधारी दल ने छह विभिन्न घटनाओं का उल्लेख किया है जब कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को चोर कहा है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी के खिलाफ शिकायत में भाजपा ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का उल्लेख किया है। इसमें बनर्जी को नारा लगा रही भीड़ को फटकारते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने जय श्रीराम नारे को एक गाली कहा है।

पार्टी ने आयोग से की गई शिकायत में कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में कटौती करने की योजना बना रही है। आयोग से शिकायत करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्तार अब्बास नकवी, भूपेंदर यादव और सत्यपाल सिंह भी शामिल थे।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…