बलूचिस्‍तान के क्‍वेटा में ब्‍लास्‍ट : एक पुलिसकर्मी सहित छह लोग जख्‍मी, मची अफरातफरी

इस्‍लामाबाद । पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान के क्‍वेटा शहर में एक ब्‍लास्‍ट की सूचना मिल रही है। इस ब्‍लास्‍ट में छह लोग जख्‍मी हो गए हैं जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।

पाकिस्‍तान के जियो टीवी के मुताबिक यह घटना सोमवार को मेट्रोपोलिस मार्केट में हुई है। बता दें कि इस हमले के पहले पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में स्थित ग्वादर शहर में शनिवार शाम तीन हथियारबंद आतंकियों ने पंचतारा होटल पर्ल कॉन्टिनेंटल पर हमला कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते और सेना ने होटल को घेर लिया और जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया था। होटल का एक सुरक्षाकर्मी आतंकियों का शिकार बन गया था। वन बेल्ट-वन रोड (ओबीओआर) प्रोजेक्ट के तहत चीन ग्वादर में बंदरगाह विकसित कर रहा है।

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…