भारतीय शेयर बाजार में 9 कारोबारी सत्रों से आ रही गिरावट थमी, सेंसेक्‍स 227 अंक उछला

नई दिल्‍ली । शेयर बाजार में लगातार नौ कारोबारी सत्रों के दौरान गिरावट के साथ बंद होने का सिलसिला आज थम गया। बीएसई का सेंसेक्‍स 227.71 अंकों की बढ़त के साथ 37,318.53 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 73.85 अंकों की बढ़त के साथ 11,222.05 अंकों पर बंद हुआ। लगभग 1,223 शेयरों में तेजी रही, 1,260 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 132 शेयरों की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

इन शेयरों में आई तेजी : एनएसई पर इंडियाबुल्‍स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 6.49 फीसद, भारती एयरटेल में 6.07 फीसद, सन फार्मा में 5.63 फीसदी और गेल के शेयर 3.82 फीसद की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्‍टोरल इंडेक्‍स की बात करें तो एक आईटी सेक्‍टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्‍टोरल इंडेक्‍स बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्‍यादा बढ़त पीएसयू बैंक में दर्ज की गई। यह तीन फीसद की बढ़त के साथ बंद हुआ

आईटी सेक्‍टर का रहा बुरा हाल: आज के कारोबार में जहां सभी सेक्‍टर हरे निशान में बंद हुए वहीं आईटी सेक्‍टर में आज कमजोरी दिखी और यह 1.21 फीसद टूटकर बंद हुआ। टेक महिंद्रा में सबसे अधिक 3.08 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। टीसीएस, एचसीएल टेक्‍नोलॉजीज, विप्रो और इन्‍फोसिस जैसे दिग्‍गज शेयरों में भी गिरावटदर्ज की गई।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…