PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सोनिया गांधी और राहुल गांधी

नई दिल्‍ली : लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha elections 2019) में मिली प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपने नए मंत्रिमंडल के साथ आज शाम को 7 बजे प्रधानमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में कई वीवीआईपी शामिल होंगे. यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्‍सा बनेंगे. उनके साथ कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी समारोह में शामिल होंगे.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी अपने इस्‍तीफे की पेशकश कर चुके हैं. हालांकि कांग्रेस नेताओं ने उनके इस्‍तीफे को नामंजूर किया है. सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि राहुल गांधी लगातार अपने इस्‍तीफे पर अड़े हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को नए मंत्रिपरिषद के साथ शपथ लेंगे. इस बीच इसको लेकर रहस्य बना हुआ है कि चार प्रमुख प्रभार गृह, वित्त, रक्षा और विदेश किसे मिलेंगे. सूत्रों के अनुसार, मोदी कैबिनेट में सहयोगी दलों के कई नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा. सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में शिवसेना और JDU से 2-2 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जबकि अकाली दल और लोक जनशक्ति पार्टी से 1-1 मंत्री बनाए जाने की संभावना है. वहीं, AIADMK से भी एक मंत्री बनाया जा सकता है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 68 वर्षीय नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलाएंगे. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष विपक्षी नेता, उद्योग जगत के दिग्गज, फिल्मी सितारे, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बिम्सटेक सदस्य देशों के नेता मौजूद रहेंगे.

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…