अमित शाह की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, सुरक्षा में लगाए जा सकते हैं NSG के ब्लैक कैट कमांडो

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सुरक्षा घेरा मजबूत करते हुए दिल्ली पुलिस ने उनके आवास पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अमित शाह ने पिछले हफ्ते ही अपना कार्यभार संभाला था.

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री की सुरक्षा की समीक्षा के बाद उनके निवास पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है.वर्तमान में शाह को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त बल दिल्ली पुलिस के हैं.

गृह मंत्री जल्दी ही उस आवास में स्थानांतरित हो सकते हैं, जो पहले पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को मिला हुआ था. सुरक्षा कारणों से शाह की सुरक्षा में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के ब्लैक कैट कमांडो को लगाया जा सकता है.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बहरहाल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सेना द्वारा संभालने तक दिल्ली पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान करना जारी रखेगी. अधिकारी ने बताया कि सिंह के आवास की सुरक्षा फिलहाल अर्द्धसैनिक बल द्वारा की जा रही है.

गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा की
वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एस पी मलिक से मुलाकात की और अगले महीने शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के सुगम संचालन के लिए की जा रहीं व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

राज भवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्यपाल को तीर्थयात्रा के लिए की जा रहीं पुख्ता व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया। इनमें तीर्थयात्रियों के लिए रास्ते में दी जाने वाली सुविधाओं और सुरक्षा के विषय शामिल हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि अतिरिक्त सचिव ने मलिक को राज्य पुलिस, खुफिया एजेंसियों और राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई गहन बातचीत की भी जानकारी दी।
अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…