दो कर्जदाताओं ने जेट एयरवेज को एनसीएलटी में घसीटा

नई दिल्ली । जेट एयरवेज के दो परिचालन कर्जदाताओं ने सोमवार को विमानन कंपनी के विरुद्ध बैंक्रप्सी प्रक्रिया शुरू करने के लिए नेशनल कंपनी लॉ टिब्यूनल (एनसीएलटी) में याचिका दाखिल की। ये दोनों कर्जदाता हैं – शमन व्हील्स और गागर एंटरप्राइजेज। टिब्यूनल ने जेट एयरवेज और उसके शेयरधारक बैंकों को नोटिस जारी किया और 13 जून को इस मामले की सुनवाई निश्चित कर दी। इस सुनवाई में टिब्यूनल याचिका को स्वीकार करने या खारिज करने पर फैसला करेगा।

जेट एयरवेज पर बैंकों के कंसोर्टियम का 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। इस कंसोर्टियम में एसबीआइ लीड बैंक है और यह कंसोर्टियम ही अभी कंपनी का परिचालन कर रहा है। इसके अलावा विमानन कंपनी को अब तक 13,000 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है।

इस पर आपूर्तिकर्ताओं का 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है और कर्मचारियों का 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का वेतन भी कंपनी पर बकाया है। कंपनी के लिए निवेशक खोजने के लिए बैंकों के समूह ने एसबीआइ कैपिटल मार्केट्स को नियुक्त किया है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…