Opening Bell: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 11,700 से नीचे

नई दिल्ली । शेयर बाजार में आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 69.78 अंकों की गिरावट के साथ 39,042.96 अंकों पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह न्यूनतम 38,933.78 अंकों तक गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 11,653.65 अंकों पर 37.80 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं भारतीय रुपया आज 20 पैसे की तेजी के साथ एक डॉलर के मुकाबले 69.48 पर खुला।

खबर लिखते समय 9 बजकर 26 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 154.83 अंकों की गिरावट के साथ 38,957.91 अंकों पर कारोबार कर रहा था। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 9 बजकर 28 मिनट पर 41.70 अंकों की गिरावट के साथ 11,649.75 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर व 33 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…