Vicky Kaushal को फिर हुआ प्यार? Radhika Apte बोलीं- पब्लिक को नाम बता दो

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर विकी कोशल इस वक्त बॉलीवुड में उस मुकाम पर जहां उनके साथ हर डायरेक्टर काम करना चाहता है। अपनी एक्टिंग के बूते फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने वाले विकी की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अक्सर चर्चा होती रहती है। लेकिन हाल में बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे के एक बयान ने उनकी पर्सनल लाइफ को भी चर्चा में ला दिया है।

दरअसल, कुछ समय पहले ही विकी और हरलीन का ब्रेकअप हुआ है। उसके बाद ये खबरें आने लगीं कि ‘राजी’ एक्टर ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ की एक्ट्रेस मालविका मोहनन को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों को ना तो कभी पब्लिकली साथ देखा गया और ना ही इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि है। लेकिन बॉलीवुड की गलियों में ये चर्चा ज़ोरों पर है।

अब राधिका आप्टे ने विकी के ‘इश्क के चर्चे’ फिर से शुरू करवा दिए हैं। हाल में विकी और राधिका, नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे। जहां नेहा ने राधिका से सवाल किया, किस कपल को अपना रिश्ता सार्वजनिक कर देना चाहिए। इस पर राधिका ने कहा, ‘मुझे गॉसिप की ज्यादा जानकारी नहीं होती है’। इसके बाद नेहा ने पूछा क्या विकी को अपना रिश्ता ऑफिशियल कर देना चाहिए। इस पर राधिका ने जवाब दिया, ‘विकी बहुत ही अच्छी लड़की को डेट कर रहे हैं। उन्हें पब्लिक में इस बात को स्वीकार कर लेना चाहिए’।

विकी कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द मेघना गुल्जार की फिल्म ‘सैम’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक में जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में विकी फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ़ का किरदार निभाएंगे।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…