टाटा मोटर्स को पहली तिमाही में 3,679 करोड़ रुपये का घाटा

नई दिल्ली । घरेलू वाहन बनाने और बेचने वाली कंपनी टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3,679.66 करोड़ रुपये का शुद्ध एकीकृत घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 1,862.57 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय 61,466.99 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 66,701.05 करोड़ रुपये थी।

समीक्षावधि में कंपनी की कुल बिक्री 22.7 फीसद घटकर 1,36,705 इकाई रही। कंपनी की ब्रितानी इकाई जगुआर लैंड रोवर का कर पूर्व नुकसान 39.5 करोड़ पौंड (करीब 3408.91 करोड़ रुपये) रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 26.4 करोड़ पौंड (करीब 2278.36 करोड़ रुपये) था। एकल आधार पर कंपनी 97.10 करोड़ रुपये के शुद्ध नुकसान में है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को एकल आधार पर 1,187.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बीएसई पर कंपनी का शेयर गुरुवार को 4.56 फीसद टूटकर 144.35 रुपये पर बंद हुआ।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…