अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में भारत सातवीं पायदान पर, विश्व बैंक ने 2018 की रैंकिंग जारी की

नई दिल्ली। विश्व बैंक की तरफ से GDP के आधार पर जारी 2018 की रैंकिंग में भारत एक पायदान फिसल गया है। अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में छठवें स्थान पर विराजमान भारत अब सातवें नंबर पर आ पहुंच गया है।

2017 में भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़कर छठवां स्थान हासिल किया था, जबकि एक साल बाद फ्रांस से भी पीछे हो गया है। 20.5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ अमेरिका शीर्ष पर है।

यह रही भारत की रैंकिंग की वजह

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक मुद्रा में उतार-चढ़ाव और वृद्धि दर में सुस्ती की वजह से रैंकिंग प्रभावित हुई है। 2017 में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन फीसद मजबूत हुआ था, लेकिन 2018 में पांच फीसद कमजोर हुआ है।

आर्थिक सर्वे का ये है अनुमान

आर्थिक सर्वे के मुताबिक बीते पांच साल में विकास दर औसत 7.5 फीसद रही। सर्वे के मुताबिक 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के लिए हर साल आठ फीसद वृद्धि दर की जरूरत है।

रैंकिंग में शीर्ष 10 देश

1 अमेरिका 20.5

2 चीन 13.6

3 जापान 5.0

4 जर्मनी 4.0

5 ब्रिटेन 2.8

6 फ्रांस 2.8

7 भारत 2.7

8 इटली 2.1

9 ब्राजील 1.9

10 कनाडा 1.7

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…