Ayodhya dispute Case: राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन की सुनवाई जारी

अयोध्या जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज दूसरे दिन की सुनवाई चल रही है। निर्मोही अखाड़ा के वकील सुशील कुमार जैन इस मामले पर आज बहस कर रहे हैं। आज सुनवाई में निर्मोही अखाड़ा ने कहा कि वह ओनरशिप और क़ब्ज़े की मांग कर रहे हैं। ओनरशिप का मतलब मालिकाना हक नही बल्कि क़ब्ज़े से है। उनका कहना है कि उन्हें रामजन्मभूमि पर क़ब्ज़ा दिया जाए।

बता दें, सुप्रीम कोर्ट अयोध्या भूमि विवाद मामले पर मंगलवार से रोजाना सुनवाई कर रहा है। मध्यस्थता के माध्यम से कोई आसान हल नहीं निकलने पर सुप्री कोर्ट मे मामले की रोजाना सुनवाई करने का फैसला किया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ मामले की सुनवाई कर रही है।

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…