सुहाना खान की पहली फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज़..

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान के बॉलिवुड डेब्यू के चर्चे काफी लंबे वक्त से हैं. उनके फैंस भी जानना चाहते हैं कि सुहाना बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी या नहीं. वहीं ये भी जानकारी सामने आ रही है कि सुहाना अपने डेब्यू के लिए खूब मेहनत कर रही हैं और इसके लिए उन्हें ग्रूम भी किया जा रहा है. अभी हाल ही में उनका एक लुक सामने आया है जिसमें उनका लुक कुछ अलग ही दिखाई दे रहा है. इससे ये लगता है कि सुहाना बॉलीवुड में आने के लिए तैयार हैं.

दरअसल, सुहाना खान ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है. आप देख ही सकते हैं इस पोस्टर में सुहाना अपने खूबसूरत और अनोखे अंदाज में नजर आ रही हैं. फिल्म में आने से पहले वो पूरी तरह तैयार हैं. साथ ही इसके लिए वो कोई भी स्किल को कमज़ोर नहीं रखना चाहती. शायद यही वजह है कि डेब्यू के लिए उन्होंने शॉर्ट फिल्म को चुना है. यहां देखें पोस्टर.

बता दें, कि सुहाना ने हाल ही में ग्रैजुएशन पूरी की है और अब उनका पूरा फोकस अपने करियर पर है. पढाई के बाद वो अपनी फिल्मों में आने के लिए तयारी कर रही हैं और शार्ट फिल्म से उनका लुक भी सामने आ गया है. सोशल मीडिया पर सुहाना की यह पोस्टर काफी वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें विश कर रहे हैं. अब देखना यह होगा कि वह बॉलिवुड में कब आ रही हैं.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…