Ayodhya Land case: टूटी पुरानी परंपरा, सुप्रीम कोर्ट में चौथे दिन भी जारी रहेगी सुनवाई

नई दिल्‍ली । सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए शुक्रवार को एक नया फैसला लिया है। इसके तहत अब सप्‍ताह के पांचों दिन अयोध्‍या जमीन विवाद मामले की सुनवाई की जाएगी यानि राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई आज भी जारी रहेगी। कोर्ट के जजों का मानना है कि उन्हें 20,000 पेजों में दर्ज रिकार्ड वाले इस मामले पर फोकस बनाए रखना होगा।

कोर्ट का कहना है कि 5 दिन सुनवाई से वकीलों को अपनी दलीलें रखने का वक्त मिलेगा। इसलिए यह हैरान कर देने वाला फैसला चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, डीवाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस. अब्दुल नजीर की बेंच ने गुरुवार को लिया।

बता दें कि पुरानी परंपरा के अनुसार, सोमवार और शुक्रवार को केवल नए मुकदमों की सुनवाई होती थी और पुराने मुकदमों पर सप्‍ताह के तीन दिन मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को सुनवाई की जाती थी।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…