5 साल बाद टीम इंडिया के साथ हुई ये शर्मनाक घटना, कोहली और पुजारा बस देखते रह गए

नई दिल्ली । वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले ही घंटे में टीम इंडिया के बल्लेबाजी की पोल खुल गई। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे टेस्ट के माहिर बल्लेबाजों को विंडीज गेंदबाजों ने शुरुआत में ही पवेलियन वापस भेज दिया। 5 साल में भारत की यह टेस्ट में अब तक की सबसे खराब शुरुआत रही।

एंटीगा टेस्ट में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए गेंदबाजों ने खेल के पहले ही घंटे में टीम इंडिया के तीन विकेट निकाल लिए। मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान कोहली सस्ते में निपट गए। आठ ओवर के खत्म होने से पहले भारत ने 25 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

रोच और गैब्रिएल ने ढाया कहर

पारी की शुरुआत में ही भारत को केमार रोच ने झटका दिया। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर रोच मयंक को महज 5 रन के स्कोर पर वापस भेज दिया। इसके बात रोच के अगले शिकार बने पुजारा। सिर्फ 4 गेंद खेलने के बाद वह 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शैनन गैब्रिएल ने कप्तान कोहली को 9 रन के स्कोर पर आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया।

5 साल बाद हुई भारत की ऐसी खराब शुरुआत

यह पिछले पांच साल में टेस्ट में भारत की सबसे खराब शुरुआत रही। इससे पहले साल 2014 में टीम इंडिया ने पहली पारी में महज 8 ओवर के भीतर अपने तीन शुरुआती बल्लेबाज गंवाए थे। मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच की पहली पारी में 5.1 ओवर में टॉप के चार बल्लेबाज महज 8 रन से स्कोर पर वापस लौटे थे। इस मैच की पहली पारी में भारतीय टीम महज 152 रनों पर ढेर हो गई थी।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…