साल के सबसे निचले स्तर पर आया रुपया, डॉलर के मुकाबले 72 रुपये पार गई 1 रुपये की कीमत

नई दिल्ली । एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का मूल्य आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 72 रुपये पार कर गया है। साल 2019 में यह पहली बार है जब एक डॉलर का मूल्य 72 रुपये पार चला गया है। आज शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसे गिरा और 72.03 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। यह डॉलर के मुकाबले रुपये का 9 महीने का निचला स्तर है।

न्यूज एजेंसी पीटीआइ के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की जारी निकासी के कारण भारतीय रुपये में यह गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, FPI ने गुरुवार को घरेलू बाजार से करीब 900 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। कारोबारियो के अनुसार, विदेशी बाजारों में डॉलर में तेजी का भी रुपये पर काफी दबाव रहा है। गौरतलब है कि चीन की मुद्रा युआन भी 11 सालों के निचले स्तर पर आ गई हैं, इसका भी रुपये पर प्रभाव पड़ा है।

आज शु्क्रवार को भारतीय रुपया 10 पैसे कमजोर होकर खुला था। इस तरह आज एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 71.91 रुपये पर खुला था। गौरतलब है कि गुरुवार को भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले 71.81 रुपये पर बंद हुआ था।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…