सेक्रेड गेम्स के लिए मिली तारीफों पर बोली स्मिता, सैफ के साथ काम करना यादगार

सिंघम रिटर्न, उमरीका, नूर, रुख और डबल गेम जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस स्मिता को सेक्रेड गेम्स-2 के लिए भी अब जमकर वाहवाही मिल रही हैं और अपने सह अभिनेता सैफ अली खान द्वारा की गई प्रशंसा स्मिता तांबे के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो रही है.

स्मिता तांबे ने इस पर कहा है कि, “मैं कई सालों से सैफ अली खान की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं और मैं उनसे पहली बार सैक्रेड गेम्स 2 के सेट पर मिली थीं. उनके साथ काम करना यादगार अनुभव रहा है और वह एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं.

आगे एक्ट्रेस स्मिता ने कहा कि शूटिंग के दौरान मेरे परफॉर्मन्स को देखकर उन्होंने ‘तुम काफी इंटेन्स एक्ट्रेस हो’ कहकर कॉम्पलिमेन्ट दी थीं. उनकी तरफ से की गई प्रशंसा मेरे लिए काफी मायने रखती हैं.” फिल्म मसान के निर्देशक नीरज घायवन द्वारा सैक्रेड गेम्स-2 निर्देशित की गई हैं. स्मिता नीरज के साथ काम करने के अनुभव पर कहती है कि, “नीरज काफी शांत स्वभाव के निर्देशक हैं और वह सेट पर भी काफी शांति से काम करना पसंद करते हैं. वे एक्टर्स को अपने अंदाज में आत्मविश्वास से किरदार निभाने का मौका देते हैं. बता दें सैक्रेड गेम्स-2 का प्रदर्शन 15 अगस्त को हुआ था.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…