राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- केरल भी कर रहा मुआवजे का इंतजार

वायनाड । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित केरल का दौरा न करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केरल वैसे ही राहत पैकेज का इंतजार कर रहा है, जैसे देश के दूसरे बाढ़ प्रभावित राज्यों को दिए गए हैं।

राहुल ने ट्वीट किया, ‘मोदीजी, आपके गुरुवयूर मंदिर के दौरे के बाद केरल में एक भीषण बाढ़ आई। अगर आप इस समय राज्य का दौरा करते तो बेहतर होता। केरल बाढ़ से जूझ रहा है और अब तक वैसे ही राहत पैकेज का इंतजार कर रहा है, जैसे दूसरे बाढ़ प्रभावित राज्यों को दिए गए हैं। यह सही नहीं है।’

अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड के चार दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शुक्रवार को किए गए इस ट्वीट को राहुल ने प्रधानमंत्री कार्यालय के हैंडल को भी टैग किया। केरल दौरे के क्रम में राहुल ने वायनाड, कोझिकोड और मलप्पुरम में 30 बैठकें कीं। इस दौरान वह आदिवासी बहुल और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी गए।

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया था, ‘व्यक्तिगत तौर पर केरल मेरे लिए खास है। मुझे केरल की यात्रा के कई अवसर मिले हैं। जब लोगों ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी देकर एक बार फिर आशीर्वाद दिया, तब मैं सबसे पहले गुरुवयूर श्रीकृष्ण मंदिर गया।’ पीएम मोदी ने यह टिप्पणी कोच्चि में आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित करते हुए की।

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…