अदनान ने पाकिस्तानियों को सुनाई खरी-खोटी, अभिनंदन पर कही बड़ी बात

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी जितनी ही अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं उतना ही वह सोशल मीडिया पर भी अपनी बात खुलकर रखते हैं और उन्हें किसी मुद्दे पर अपनी राय रखनी हो या किसी ट्रोलर को जवाब देना हो, यह वे बखूबी जानते हैं. रिसेंटली अदनान सामी द्वारा एक पाक ट्रोलर को जवाब दिया गया है.

दरअसल, बात यह है कि सिंगर सामी द्वारा ट्विटर पर कश्मीर की चाय की तारीफ की गईं थी और उसी पर यह मुद्दा चल उठा. सिंगर अदनान द्वारा अपने ट्वीट में लिखा गया है कि, ‘कश्मीरी कहवा लाजवाब है’ इस पर एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर ने कमेंट किया कि, ‘यहां की चाय बढ़िया हैं. अभिनंनद से पूछना.’ अदनान द्वारा इस ट्वीट का जवाब बेहद चुटकीले अंदाज में दिया गया है.

अदनान द्वारा ट्विटर पर लिखा गया है कि, ‘हां वो वहां गए…एफ 16 को शॉट किया…चाय पी…वापिस आए और वीर च्रक हासिल किया. कूल.’ इसके बाद सिंगर का ट्वीट थोड़ी ही देर में वायरल हो गया और फिर लोगों ने इसे जमकर शेयर भी किया. जबकि सभी अदनान के इस अंदाज के फैन हो गए हैं और कितनों ने ही अदनान को उनके इस ट्वीट के लिए काफी सराहना भी की है. बता दें कि पिछले कई दिनों से अदनान सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों को इसी तरह से खदेड़ने में लगे हुए हैं.

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…