भारतीय कंपनियों ने जुलाई महीने में जुटाया 4.98 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज

नई दिल्ली । भारतीय कंपनियों ने इस वर्ष जुलाई महीने में 4.98 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाया। एक वर्ष पहले घरेलू कंपनियों द्वारा जुटाए गए विदेशी कर्ज की राशि के मुकाबले यह दो गुना से भी अधिक है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के नवीनतम आंकड़ों से यह बात सामने आई है। जुलाई, 2018 में भारतीय कंपनियों ने विदेशी बाजार से 2.18 अरब डॉलर का कर्ज जुटाया था। घरेलू कंपनियों द्वारा जुटाए गए कुल कर्ज में से 3.37 अरब डॉलर एक्सटर्नल कॉमर्शियल बोरोइंग (ईसीबी) के ऑटोमेटिक परमिशन मार्ग से जुटाया गया।

वहीं, 1.56 अरब डॉलर ईसीबी परमिशन के माध्यम से और 5.09 करोड़ डॉलर मसाला या रुपये वाले बांड के माध्यम से जुटाए गए। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने ईसीबी के ऑटोमेटिक परमिशन रूट से खर्च के लिए 75 करोड़ डॉलर की रकम रुपये के टर्म में जुटाई। कंपनी ने 65 करोड़ डॉलर पहले के ईसीबी को चुकाने के लिए भी जुटाए। ओएनजीसी विदेश लिमिटेड ने 50 करोड़ डॉलर अन्य उद्देश्यों के लिए जुटाए।

लार्सन एंड टुब्रो और एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी ने क्रमश: 15 करोड़ डॉलर और 12.5 करोड़ डॉलर जुटाए। ईसीबी के मंजूरी मार्ग से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 91.28 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई। आरईसी लि. ने 65 करोड़ डॉलर का कर्ज विदेशी बाजारों से लिया। टोयोटा फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया एकमात्र कंपनी रही जिसने मसाला बांड जारी कर 5.08 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई।

  • Related Posts

    कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

    देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि…

    देवास में शराब तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान; चालक फरार

    मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खातेगांव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी की ट्रक से कुचलकर…