नाना के घर पधारे बाप्पा, गोविंदा ने भी धूमधम से किया स्वागत, देखें फोटोज

मायानगरी मुंबई में गणपति पूजन का उत्सव सितारे भी पूरे जोश के साथ मना रहे हैं. हिंदी सिनेमा के कई सितारों द्वारा अपने घर पर गणपति की स्थापना की गई है. और इन सितारों में गोव‍िंदा और नाना पाटेकर का नाम भी शुमार है.

गोव‍िंदा द्वारा पूरे परिवार के साथ गणेश पूजन किया गया है. गोविंदा के साथ इस खास दिन पर उनकी बेटी टीना और यशवर्द्धन भी नजर आए हैं. सुपरस्टार गोव‍िंदा और उनके बेटे यशवर्द्धन ने ब्लैक आउटफिट पहन रखा था. वहीं एक्टर की बेटी टीना येलो कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में देखने को मिलीं.

आपको साथ ही बता दें कि सोमवार को बॉलीवुड सितारे, डेजी शाह, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान की बहन अर्प‍िता, अंबानी परिवार द्वारा भी गणेश पूजन किया गया है. वहीं दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर हर साल घर में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं और इस साल भी एक्टर के घर में गणपत‍ि बप्पा पधारे हैं. वहीं अंबानी परिवार के घर गणपति बप्पा के पूजन समारोह में माधुरी दीक्षित, आमिर खान, अमिताभ बच्चन समेत क्र‍िकेट जगत के सितारे हार्द‍िक पंड्या भी नजर आए. इन सितारों के अलावा और भी कई सितारों ने अपने घर पर बाप्पा का जोरदार स्वागत किया है. वहीं शिल्पा शेट्टी ने मंगलवार को पति राज कुंद्रा के साथ बाप्पा का विसर्जन भी कर दिया हैं.

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

    देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि…