DABANGG 3 : अब क्लाइमेक्स शूट से लीक हुई सलमान की तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस महीने में दबंग 3 के क्लाइमैक्स सीन शूट होने वाला है.फिल्म के क्लाइमैक्स में सलमान खान और किच्चा सुदीप के बीच शर्टलैस फाइट सीन होगा, जोकि काफी लंबा चलेगा. इसके लिए फैंस भी उत्साहित होंगे कि कोई खबर उनके बारे में पता चले. इस सीन को शूट करने के लिए वह जिम में काफी मेहनत कर रहे हैं. इसी के बाद फिल्म के सेट से एक तस्वीर सामने आई है.

दबंग 3 से सलमान खान का एक तस्वीर लीक हुई है. इस तस्वीर में वह फिल्म के सेट पर एटीवी स्क्वैड बाईक को चलाते हुए दिखाई दिए. आप देख सकते हैं इस तस्वीर में वह पुलिस की वर्दी में और काले रंग का सनग्लास लगा रखा है. इससे पहले फिल्म का एक फाइट सीन और वीडियो लीक हुआ था.

इसमें सलमान खान चुलबुल पांडे के लुक में दिखाई दिए थे. इसके अलावा लीक हुए इस वीडियो में, सलमान खान इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे के लुक में हैं और एक आदमी को दोनों पैरों से जंप कर के किक मारते हैं और पीछे एक गद्दे पर गिरते है.

इसके पहले भी कई सीन सामने आ चुके हैं, जबकि सलमान चाहते हैं कि सेट से कोई भी तस्वीर सामने ना आये. आपको बता दें कि सलमान खान की दबंग सीरीज की पहली फिल्म दबंग को रिलीज हुए 9 साल हो गए हैं. 10 सितंबर 2010 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था. फिल्म की शूटिंग महेश्वर से शुरू हुई और इसके पुणे, राजस्थान और मुंबई में हुई. लेकिन राजस्थान में शूटिंग के दौरान कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. फिल्म दिसंबर में रिलीज़ की जाएगी.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…