Bigg Boss 13 : बिग बॉस में बढ़ेगा मसाला जब आएंगी हिना खान, घर वालों को पता चलेगा ‘बाहर’ क्या चल रहा है

नई दिल्ली । Bigg Boss 13 : बिग बॉस का ये वीकेंड काफी धमाकेदार होगा। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हिंट दिया है कि वह बिग बॉस के घर में आएंगी। हिना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। हिना ने इसके कैप्शन में लिखा, जब मिस खान मिस्टर खान से मिलीं। सलमान खान आपके साथ स्टेज शेयर करना हमेशा मजेदार होता है। बिग बॉस में चार सीजन से आप से मिल रही हूं।

इस फोटो से कयास लगाई जा रही है कि हिना खान बिग बॉस के इस वीकेंड में मेहमान होंगी। हिना खान के अलावा फिल्म सा यरा नरसिम्हा रेड्डी फिल्म की स्टार कास्ट भी घर में आएगी।

बिग बॉस के घर वालों को पता चलेगा बाहर का हाल

हिना खान घर की पहली मेहमान होंगी। उनके घर में आने से बिग बॉस के घर में बंद प्रतिभागियों को पता चलेगा कि घर में उनके टॉस्क, झगड़े और कारनामों की बाहर क्या प्रतिक्रिया हो रही है। इससे उन्हें अपना टॉस्क बेहतर करने में मदद मिलेगी।

बिग बॉस सीजन 11 की फाइनलिस्ट हैं हिना खान

हिना खान बिग बॉस सीजन 11 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इस सीजन में शिल्पा शिंदे ने फाइनल जीता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस सीजन में हिना खान ही सबसे महंगी प्रतिभागी थीं। उन्हें हर दिन के लिए एक लाख रुपये की फीस मिलती थी। हिना खान ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की जैसे टीवी शो में मुख्य किरदार निभाए हैं और खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में भाग लिया है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…