जिनपिंग के भारत दौरे से पहले PAK ने तोड़ा सीजफायर, एक जवान घायल

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले पाकिस्तान बौखला गया है. राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. इसमें एक जवान घायल हो गया है.

पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. अब राजौरी में हुए सीजफायर का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. पाकिस्तान की तरफ से तोड़े गए सीजफायर में एक जवान घायल हो गया है. इससे पहले भी पाकिस्तान कई बार सीजफायर तोड़ चुका है.

गुरुवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ में सीजफायर तोड़ा था. पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई थी. इसके साथ ही पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए थे. वहीं आज से दो दिन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर आ रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान और चीन के बीच अच्छे संबंधों के बावजूद पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया.

दो दिवसीय दौरा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11-12 अक्टूबर को भारत दौरे पर रहेंगे. वह इस दौरान तमिलनाडु के महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक करेंगे. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक के लिए 11-12 अक्टूबर को भारत में चेन्नई का दौरा करेंगे.

  • Related Posts

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…

    लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- रिश्ता खत्म करना धोखा या फ्रॉड नहीं

    आपसी सहमति से बने संबंध टूटने पर अपने आप रेप का मामला नहीं बनता, शादी का झूठा वादा शुरू से होने पर स्थिति अलग सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप और…