नेटफ्लिक्स के इस शो में नजर आएंगे शाहरुख खान, सामने आया ट्रेलर

शाहरुख खान भारत के ही नहीं बल्कि दुनियाभर के फेवरेट हैं. देश-विदेश के लोग शाहरुख खान और उनकी फिल्मों को खूब पसंद करते हैं. बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहलाने वाले शाहरुख खान हॉलीवुड सेलेब डेविड लेटरमैन के शो में शिरकत करने वाले थे, जिसकी खबर काफी समय से आ रही थी. इस साल ईद पर डेविड ने भारत आकर शाहरुख के घर अपने शो के लिए शूटिंग भी की थी.

अब लंबे इंतजार के बाद शाहरुख खान के एपिसोड का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जी हां, शाहरुख खान हॉलीवुड होस्ट डेविड लेटरमैन के शो माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन के नए सीजन में नजर आएंगे. एपिसोड के ट्रेलर में डेविड को शाहरुख के बारे में बात करते हुए देखेंगे. डेविड, शाहरुख को दुनिया का सबसे पॉपुलर मूवी स्टार बता रहे हैं. शो की BTS स्टोरी में डेविड ने दिखाया कि कैसे शाहरुख को स्टेज पर बुलाने के बाद जनता खुशी से पागल हो गई थी. डेविड उन्हें देखकर कहते हैं, ‘ये अभी तक कि शायद सबसे बड़ी स्टैंडिंग ओवेशन जो मेरे शो पर हुई है.’

इसके अलावा आप ट्रेलर में डेविड लेटरमैन को शाहरुख खान के घर में खाना पकाते, ईद के समय लोगों को टेरेस से विश करते और शाहरुख खान को डेविड के बारे में बात करते और बाइक चलाते देख सकते हैं. इस ही साल जून के महीने में डेविड, शाहरुख खान के मुंबई वाले घर मन्नत में शूटिंग के लिए आए थे. डेविड ने शाहरुख की पॉपुलैरिटी और फैंस का उन्हें लेकर दीवानापन अपनी आंखों से देखा था.

बता दें कि डेविड लेटरमैन के शो माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन पर यूएस के राष्ट्रपति बराक ओबामा, नोबेल पुरस्कार विजेता, मलाला यूसुफजई हॉलीवुड सेलेब्स जैसे जॉर्ज क्लूनी, एलेन डीजेनेरस संग कई बड़े सेलिब्रिटी शिरकत कर चुके हैं. शाहरुख खान स्टारर इस शो का एपिसोड 25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…