इस गंभीर बीमारी से त्राहि-त्राहि कर रहा पाकिस्तान, सरकार को नहीं सूझ रहा कोई उपाय

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में डेंगू के मरीजों की संख्या 50,000 से पार हो गई है और स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बीमारी से पार पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. डेंगू से देशभर में इस साल 250 लोगों की मौत हो चुकी है. जियो न्यूज की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी और इस्लामाबाद इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि दोनों शहरों में हाल ही में कम से कम 25,000 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है. इस्लामाबाद के सिर्फ दो बड़े अस्पतालों में ही डेंगू के 8,000 मामले पाए गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि रावलपिंडी और इस्लामाबाद में कम से कम 35 लोगों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार को रावलपिंडी के मोरगा क्षेत्र में एक और पीड़ित की मौत होने की खबर मिली है. दोनों शहरों में विभिन्न अस्पतालों में डेंगू के कम से कम 750 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं और उनकी देखभाल के लिए सिर्फ 35 स्वास्थ्य कर्मी हैं.

कम से कम 150 कानून प्रवर्तन अधिकारी भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं. पिछले सप्ताह कराची में डेंगू से दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद इस शहर में डेंगू से मरने वालों की संख्या 14 हो गई थी. इसी बीच पंजाब में और हजारों लोगों की डेंगू की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…