सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने थामा शिवसेना का दामन

मुंबई । अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा (Salman Khan Bodyguard Shera) शिवसेना में शामिल हो गए हैं। पार्टी के मुखिया उद्धव ठाकरे और युवा अध्यक्ष आदित्य ठाकरे भी इस दौरान मौजूद रहे। इसकी जानकारी शिवसेना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर आकउंट पर दी। मराठी भााषा में ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि अभिनेता सलमान खान के निष्ठावान और विश्वासी गुरमीत सिंह उर्फ शेरा ने शुक्रवार को मातोश्री में शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना ज्वाइन कर ली है।

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में शेरा( Shera) ने अपने कंधे पर भगवा रंग की शॉल रखा हुआ है और हाथ में तलावर रखी हुई है। बता दें कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly 2019) होने हैं और इस चुनाव में शिवसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। महाराष्ट्र के अलावा हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।

अभिनेता सलमान खान जी यांचे निष्ठावंत व विश्वासू गुरमीत सिंग उर्फ शेरा जी यांनी आज मातोश्री निवासस्थानी येथे शिवसेना पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धव साहेब ठाकरे आणि युवासेनाप्रमुख @AUThackeray यांच्या उपस्थितीत शिवसेनेत जाहीर प्रवेश केला. pic.twitter.com/UQ2YN4CAnp

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव( Maharashtra Assembly) महज दो दिन दूर है। ऐसे में गुरमीत सिंह ऊर्फ शेरा का शिवसेना में शामिल होना कई संदेश देता है। आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के लिए आज यानी शनिवार को अंतिम दिन है।

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…