कश्मीर मुद्दे पर दीपावली के दिन लंदन में निकलेगा भारत विरोधी मार्च, पाक मूल के मेयर ने की निंदा

लंदन । लंदन के मेयर सादिक खान ने अगले रविवार यानी दिवाली के दिन कश्मीर मुद्दे पर भारत विरोधी मार्च निकाले जाने की योजना की निंदा की। पाकिस्तानी मूल के खान ने कहा कि इससे ब्रिटेन की राजधानी में विभाजन और गहरा होगा। उन्होंने आयोजकों और इसमें शामिल होने वाले संभावित प्रदर्शनकारियों से विरोध मार्च रद्द करने की अपील की। इस मार्च में गुलाम कश्मीर के कथित राष्ट्रपति सरदार मसूद खान और प्रधानमंत्री राजा मुहम्मद फारूक हैदर खान के भी शामिल होने की संभावना है।

मार्च निकाले जाने की अनुमति मांगी गई

लंदन महानगर पुलिस ने बताया किइस प्रस्तावित मार्च के लिए अनुमति मांगी गई है और इसमें 5,000 से 10,000 प्रदर्शनकारी भाग ले सकते हैं। पुलिस ने कहा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास डाउनिंग स्ट्रीट के पास रिचमंड टेरेस से लेकर भारतीय उच्चायोग तक मार्च निकाले जाने की अनुमति मांगी गई है।

लंदन में भारत विरोधी मार्च की पाक मूल के मेयर ने की निंदा

उधर लंदन असेंबली के सदस्य और भारतीय मूल के नवीन शाह ने इस बारे में पत्र लिखकर लंदन के मेयर से हस्तक्षेप का अनुरोध किया। शाह के पत्र के जवाब में लंदन के मेयर ने अपने पत्र में कहा, ‘मैं दिवाली के पावन अवसर पर भारतीय उच्चायोग के नजदीक तक विरोध मार्च निकालने की योजना की सख्त निंदा करता हूं।’ खान ने कहा कि मेरा कार्यालय मार्च के दौरान निगरानी सुनिश्चित करने के लिए स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन महानगर पुलिस) के साथ मिलकर काम कर रहा है।

मार्च पर रोक लगाने का अधिकार गृह मंत्री के पास है

खान ने लिखा, ‘आप जानते हैं कि ऐसे मार्च पर रोक लगाने का अधिकार गृह मंत्री के पास है न कि एक लंदन के महापौर के तौर पर मेरे पास, इसलिए मैं आपके पत्र की एक प्रति गृह मंत्री प्रीति पटेल और महानगर पुलिस आयुक्त क्त्रेसिडा डिक को भेज रहा हूं ताकि वे मेरी चिंताओं के अनुरूप इस पर विचार कर सकें।’

बता दें कि शाह ने अपने पत्र में 15 अगस्त को भारतीय उच्चायोग के सामने भारतीय मूल के लोगों और पाकिस्तानी मूल के लोगों के बीच हुई झड़पों का उल्लेख किया था। इस बारे में खान ने कहा, ‘मैं समझ सकता हूं कि क्यों कई ब्रिटिश भारतीय इतने चिंतित हैं। भारतीय उच्चायोग के सामने पिछली बार हुए प्रदर्शनों से कई लोग डरे हुए हैं। मैं सभी लंदनवासियों को भरोसा दिलाता हूं कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि के लिए पुलिस जिम्मेदार होगी।’

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…