Ind vs SA: मैच के दौरान विराट कोहली करते हैं ऐसी हरकतें, तस्वीरें हुई वायरल

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी और 202 रन से जीत दर्ज कर टेस्ट सीरीज में उनका क्लीन स्वीप किया। इस जीत के साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया के लिए कोई भी कप्तान साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी जीत हासिल नहीं कर पाया था। कोहली ने जीत के बाद अपने अंदाज में जश्न मनाया लेकिन मैच के दौरान जो उन्होंने सबका इंटरटेनमेंट किया वो कमाल था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान विराट कोहली ने जमकर मस्ती की। जीत हो या फिर टीम ही हार विराट किसी भी मौके पर अपना मस्ती वाला अंदाज नहीं खोने देते। जीत में टीम के साथ कोहली जश्न मनाते हैं तो हारने पर भी अपने चुलबुले अंदाज से टीम का मनोबल गिरने नहीं देते हैं।

इस टेस्ट सीरीज के दौरान भी विराट का कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला। विराट मैदान पर कभी विकेट लेने के बाद गेंदबाज के साथ अतरंगी अंदाज में जश्न मनाते नजर आए तो कभी अलग-अलग चहरे बनाते दिखे। विराट कभी देव आनंद के स्टाइल में डांस करते दिखे तो कभी वो जीभ निकालकर बाकी खिलाड़ियों का मनोरंजन करते नजर आए।

सीरीज में विराट ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई यह टेस्ट सीरीज कई मायने में यादगार रही। विराट की कप्तानी में भारत ने टेस्ट सीरीज जीतते ही घर पर खेलते हुए लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीतने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देने वाले विराट भारत के पहले कप्तान बने।

रांची टेस्ट में साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देते ही विराट किसी भी देश के खिलाफ ऐसा करने वाले भारत के पहले कप्तान बने। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 7 बार कप्तानी के दौरान विरोधी टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया था।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…