गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने किया जबरदस्त डांस

नई दिल्ली: देर रात हुई मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की बर्थडे पार्टी में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का स्वैग ही कुछ अलग था, अब इस पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस पार्टी में बॉलीवुउ के कई सितारों ने शिरकत की. अब इनकी तस्वीरें और मस्ती भरे वीडियोज इनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के जन्मदिन के मौके पर मिड नाइट सेलीब्रेशन के लिए बॉलीवुड सितारों की महफिल लगी थी, जिसमें अर्जुन कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया से लेकर कई हस्तियां नजर आईं. देखिए ये वीडियो…

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे बिंदास अंदाज में अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे में नाच रहे हैं. उनके कदम डांस फ्लोर पर रुकने का नाम ही नहीं ले रहे.

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे मलाइका अरोड़ा अपने ही बर्थडे बैश को अपने करीबी दोस्तों के साथ एंजॉय कर रही हैं और यहां जमकर डांस भी कर रही हैं.

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार एक्टिव हैं. वह खुद से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं. आज मलाइका अरोड़ा 46 साल की हो चुकी हैं.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…