Bigg Boss 13 से बाहर आकर इस एक्स कंटेस्टेंट के साथ इन्जॉय कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्य

नई दिल्ली । ‘बिग बॉस 13’ के घर से हाल ही में बाहर हुईं देवोलीना भट्टाचार्य इस वक्त ‘बिग बॉस 13’ की एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर के साथ टाइम स्पैंड कर रही हैं। कमर में चोट की वजह से देवोलीना को घर से बाहर किया गया है। घर से बाहर आने के बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी देखभाल की गई। लेकिन लगता है देवो अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।

देवोलीना के डॉक्टर के मुताबिक वो जल्दी ठीक हो जाएंगी, वो बहुत तेज़ी से रिकवर कर रही हैं। अब ठीक होने के बाद देवोलीना शो में वापसी करेंगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा, फिलहाल देवोलीना बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर के साथ चिल कर रही हैं। दलजीत और देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो मस्ती करती दिख रही हैं।

फोटोज शेयर करते दुए दलजीत ने फैंस से देवोलीना की अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगने के लिए भी कहा है। दिलजीत ने लिखा, ‘हां तुम दुख में हो…हां इस चोट ने तुम्हें ब्रेक दिया है। लेकिन मैं जानत हूं कि तुम्हारे अंदर का फाइटर इससे लगातार फाइट कर रहा है। क्योंकि तुम बिग बॉस के घर में रहना डिजर्व करती हो। मैं तुम्हारे बिग बॉस में घर में वापस जाने का इंतजार नहीं कर सकती। बिग बॉस तुम्हारे बिना पूरा नहीं है। देवोलीना की अच्छी सेहत के लिए आप सब दुआ करें।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…