यूं बाइक लेकर खुले मैदान में उड़ चलीं जरीन खान! फैंस बोले- ‘बुलेट रानी’

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वह समय-समय पर अपने फैंस के साथ अपने लाइफ मूमेंट को शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने उनके फैंस को सरप्राइज कर दिया है. इस वीडियो में जरीन बुलेट की सवारी करती नजर आ रही हैं.

इस वीडियो में जरीन काफी बड़े से मैदान में बुलेट दौड़ाती दिख रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए जरीन ने कैप्शन में लिखा है- ‘लाली तो चली.’ साथ ही उन्होंने यहां यह भी बताया है कि यह एक पुराना वीडियो है. क्योंकि इसमें उन्होंने लिखा है #Throwback भी लिखा है. देखिए यह वीडियो…

जरीन खान (Zareen Khan) ने इस वीडियो को पोस्ट किए हुए अभी महज कुछ घंटे हुए हैं और इसे एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर उनके फैन्स अब जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. लोकेशन देखकर ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो जरीन की पंजाबी फिल्म ‘डाका’ के शूटिंग के दौरान का है.

इस वीडियो को गौर से देखने पर ऐसा लग रहा है कि जरीन यहां बाइक चलाना सीख रही हैं. उनके आसपास उनके गाड्स भी नजर आ रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंडर में पंजाबी गाना भी बज रहा है. वहीं अब उनके फैंस यहां कमेंट में उन्हें बुलेट रानी बुला रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन खान अब जल्द ही फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले है’ जिसमें वे होमोसेक्सुअल किरदार निभा रही हैं. फिल्म को पहले ही यूएस के फिल्म फेस्टिवल में काफी पसंद किया गया है.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…