शकुन बत्रा की अगली रोमांटिक ड्रामा फिल्म में साथ आ रहे हैं दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे

नई दिल्ली । एक मैं और एक तू और कपूर एंड सन्स जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशक जल्द ही एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। हाल ही में कन्फर्म हुआ है कि इस अनटाइटल्ड फिल्म में छपाक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रोमांस करते नज़र आने वाली हैं। दीपिका और सिद्धांत के अलावा इस फिल्म में अनन्या पांडे भी नज़र आएंगी।

हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर ने शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म की कन्फर्म कास्ट की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर अकाउंट से फिल्म की अपडेट देते हुए लिखा, वो जिंदगी और प्यार के एक नए डोज़ के साथ वापस आ गया है, दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे शकुन बत्रा की अगली रिलेशनशिप ड्रामा फिल्म में आने वाले हैं, फिल्म को 12 फरवरी 2021 में रिलीज़ किया जाएगा, इस जादू को देखने के लिए मैं इंतज़ार नहीं कर सकता।

शकुन बत्रा इस फिल्म में करण जौहर और अपूर्वा मेहता के साथ कोलेबोरेट करने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी रोमांस करते नज़र आने वाले हैं। एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म गली बॉय से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में सिद्धांत ने एमसी शेर नाम के एक रैपर भूमिका निभाई थी। बात करें अनन्या पांडे की तो अनन्या ने करण जौहर की ही फिल्म स्टू़डेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में एंट्री मारी है। हाल ही में अनन्या कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म पति पत्नी और वो में नज़र आई हैं। जल्द ही अनन्या इशान खट्टर के साथ फिल्म खाली-पीली में काम शुरू करने वाली हैं।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक 20 जनवरी 2020 को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है। इसके अलावा दीपिका रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में भी कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाते नज़र आएंगी।

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

    देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि…