Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया, बिग बॉस में आने से पहले रश्मि से नहीं होता था झगड़ा, सब कुछ ठीक था…लेकिन

नई दिल्ली । Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 के कल के एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा से अपने और रश्मि देसाई के रिश्ते पर बात करते नजर आए। सिद्धार्थ ने बिग बॉस के इन तीन कंटेस्टेंट से पूछा कि जो कुछ उनके और रश्मि देसाई के बीच गलत हुआ है, उस पर दूसरों का क्या नजरिया है।

पारस और शेफाली जरीवाला ने बताया रश्मि का पक्ष

इस सवाल के जवाब में पारस ने कहा कि उन्हें सब मालूम है। इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि वह रश्मि का वर्जन जानते हैं। पारस ने जवाब दिया कि दोनों के बीच कनेक्शन था। शेफाली ने कहा कि उन्हें लगता है कि दोनों के बीच निगेटिव वाइब्स हैं। इससे लगता है कि दोनों के बीच कुछ बुरा हुआ होगा। शेफाली जरीवाला ने कहा कि रश्मि ने उन्हें बताया था कि सिद्धार्थ ‘दिल से दिल तक’ टीवी शो के दौरान सारी यूनिट के सामने उनसे बदतमीजी करते थे।

सिद्धार्थ ने बंद कर दी थी रश्मि से बात

सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि यह सब कुछ झूठ है। उनके और रश्मि के बीच कुछ गलफहमी थी, लेकिन दोनों ने उसे सुलझा लिया था। वहीं दिल से दिल तक शो के दौरान दोनों के बीच बेहद अच्छे रिश्ते थे। कुछ गलत नहीं हुआ। दोनों अक्सर बातें करते थे और दोनों के बीच अच्छा कनेक्शन था। चीजें तब बिगड़ गईं जब सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई से बातचीत बंद कर दी। सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि यही कारण है कि बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई ठीक से बहस नहीं कर पाती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि ऐसी चीजें जो कभी हुईं ही नहीं, उन पर बहस भी बेकार ही होती है।

रश्मि पर अफवाह फैलाने का आरोप

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने दिल से दिल तक में साथ काम किया है। इस तरह की रिपोर्ट आई थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला के दुर्व्यवहार करने की बात कही गई। उनसे शो छोड़ने को भी कहा गया था। इससे पहले बिग बॉस में सिद्धार्थ ने आरोप लगाया था कि रश्मि ने ही ये सारी अफवाहें फैलाई थीं।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    मुरैना में दवाओं की आड़ में नशे का कारोबार? बिना पर्चे बिक रही Pregacap-300, मेडिकल स्टोर का वीडियो वायरल

    मुरैना। शहर में मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की कथित अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। नशे के लिए दुरुपयोग के आरोपों के बीच Pregacap-300 टैबलेट को बिना डॉक्टर के…