हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 147 अंक की तेजी, निफ्टी 12,250 के पार

नई दिल्ली । हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 147.37 अंकों की वृद्धि के साथ 41,599.72 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.90 अंकों की बढ़त के साथ 12,256.80 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान और 19 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक वक्त 41,775.11 अंक के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा था, वहीं एक बार यह गिरकर 41,447.80 अंक के न्यूनतम स्तर पर कारोबार करते पाया गया। सेंसेक्स आज 115.85 अंकों की बढ़त के साथ 41,568.20 पर खुला, वहीं, निफ्टी आज 55.1 अंकों की बढ़त के साथ 12,271.00 पर खुला।

  • Related Posts

    ₹10 और ₹20 के नोटों में बदलाव की तैयारी, बाजार में आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट; जानिए पूरी योजना

    By: Ravindra Singh भारतीय करेंसी को अधिक मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोटों का परीक्षण करने की तैयारी में है।…

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…