IND vs AUS: रोहित-केएल-धवन खेल सकते हैं मुंबई वनडे, विराट करेंगे यह बदलाव

मुंबई: टीम इंडिया को लेकर इस समय फैंस सहित दिग्गजों में भी इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि टीम की ओपनिंग जोड़ी कौन सी होगी. इस मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा है कि रोहित शर्मा, शिखर धवन और लोकेश राहुल मंगलवार से आस्ट्रेलिया के साथ (India vs Australia) शुरू होने वाली वनडे सीरीज में एक साथ खेल सकते हैं.

कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, “खिलाड़ी का फॉर्म में होना टीम के लिए हमेशा अच्छी बात है. निश्चित तौर पर आप हमेशा यह चाहते हैं टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपलब्ध हो और आप भी उस सर्वश्रेष्ठ में से टीम संयोजन बनाएं. यहां इस बात की संभावना है कि ये सभी तीनों (रोहित, शिखर और राहुल) खेल सकते हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि हम मैदान पर किस संयोजन के साथ उतरेंगे.”

रोहित ने पिछले साल तीनों प्रारूपों में 2442 रन बनाए थे. वहीं, टी-20 में राहुल का औसत 44.17 जबकि धवन का 28-35 रहा है. 34 वर्षीय धवन ने चोट के बाद वापसी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में 32 और 52 रन बनाए हैं.

यह पूछे जाने पर कि जब ये तीनों खेलेंगे तो आप किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे तो क्योंकि कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. कोहली ने कहा, “मैं निचले क्रम में बल्लेबाजी करना पसंद करूंगा. मैं उस नंबर पर अधिकार नहीं जमाना चाहता, जिस पर मैं खेलता हूं. मैं इस बात को लेकर असहज नहीं हूं कि मैं किस नंबर पर खेलूंगा. कप्तान होने के नाते, यह सुनिश्वित करना मेरा काम है कि अगला नंबर भी तैयार रहे.”

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…