MP: ग्वालियर में 14 जनवरी को व्यापार मेला, पतंग उत्सव का होगा आयोजन

ग्वालियर: ग्वालियर में मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने की परंपरा है, जिसके चलते ग्वालियर व्यापार मेले में 14 जनवरी को काईट फेस्टीवल का आयोजन किया जाएगा. मकर सक्रांति और काइट फेस्टिवल के मद्देनजर शहर में पतंग की दुकाने सज गई हैं. उधर युवाओं ने चाइनीस मांजे का इस्तेमाल ना करने का संकल्प लिया जिसके चलते इस बार चाइनीस मांजा नहीं दिख रहा है.

ग्वालियर चंबल अंचल में भी मकर सक्रांति के मौके पर पतंगबाजी करने की परंपरा है. पतंग प्रेमी भी इसका साल भर इंतजार करते हैं. पतंगबाजों के लिए ग्वालियर व्यापार मेले में 14 जनवरी को काइट फेस्टिवल सबसे बड़ा आयोजन होगा. काईट फेस्टीवल में हुनरबाज और युवा पतंगबाजी में हाथ आजमाने आएंगे. यही वजह है कि मकर सक्रांति और काईट फेस्टिवल के चलते ग्वालियर शहर में पतंग की दुकान पर कई वैरायटी वाली पतंगों की बहार है. दुकानदार का कहना है कि इस बार तिरंगा पतंगे ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. वहीं चांद-तारा पतंग की भी खास डिमांड है. उधर बच्चे मेटल पन्नी वाली फैंसी पतंगों के साथ ही कार्टून वाली पतंगे पसंद कर रहे हैं.

बच्चों में पतंग उत्सव को लेकर उत्साह
मकर संक्रांति पर बच्चे पतंगबाजी करने के लिए पतंगों की खरीदारी करने निकल पड़े हैं, शहर के बच्चे इस बार तिरंगे के साथ ही कार्टून पतंगे खरीद रहे हैं. बच्चों में डोरेमोन, स्पाइडरमैन, छोटा भीम सहित अन्य कार्टून वाली पतंगों की खास डिमांड है. बच्चों में इस बार पतंगबाजी और मकर सक्रांति को लेकर खासा उत्साह है.

युवा कर रहे है चायनीज मंजे के उपयोग न करने की अपील
हर साल की तरह इस बार भी चायनीज मांजा बाजार में है, लेकिन पंतगबाजी वालों की पहली पसंद देसी धागे वाले मांजे हैं. काईट फेस्टीवल की तैयारी कर रहे युवाओं ने इस बार चायनीज मांजे का इस्तेमाल न करने की शपथ ली है. युवाओं का कहना है कि चायनीज मांजे से पक्षियों के साथ ही बच्चों और खुद उनको हाथों या शरीर नें चोंट आने का खतरा रहता है. लिहाजा इस बार काईट फेस्टीवल और मकर संक्रांति पर देशी मांजे के साथ पतंगबाजी होगी. उधर दुकानदार भी कहते है कि इस बार चायनीज़ मांजे की डिमांड न के बराबर है.

  • Related Posts

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…

    देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

    पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी…