ICICI बैंक ने शुरू की नई सुविधा, अब बिना कार्ड के भी ATM से निकाल सकते हैं पैसा, जानिए तरीका

नई दिल्ली । निजी क्षेत्र के बैंक ICICI बैंक अपने ग्राहकों के लिए बिना एटीएम के इस्तेमाल के भी पैसे निकालने के लिए सुविधा दे रहा है। अब आप एटीएम पॉइंट से कार्डलेश कैश की निकासी कर सकते हैं। ICICI के देशभर में 15 हजार से ज्यादा एटीएम हैं और सभी पर ग्राहकों को बिना एटीएम कार्ड के भी पैसे निकालने की सुविधा होगी। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन और iMobile एप का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों के लिए बिना कार्ड के पैसे निकालने की सुविधा लेकर आया था। उसके बाद से अब ICICI बैंक यह सुविधा दे रहा है।

कार्डलेस कैश विदड्रॉल सुविधा के वास्ते अनिवार्य रूप से आईडी सत्यापन के लिए डेबिट कार्ड की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए ग्राहकों को बैंक खाते और iMobile एप के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों के पास Android या iOS डिवाइस होना चाहिए।

जानिए कैसे काम करता है कार्डलेश कैश सुविधा

‘iMobile’ एप में लॉग इन करें और आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में ‘सर्विसेज’ और ‘कैश विदड्रॉल’ चुनें।

अब राशि दर्ज करें, अपना खाता नंबर चुनें, 4 अंकों का अस्थायी पिन बनाएं और सबमिट करें।

आपको तुरंत एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मिलेगा होगा।

किसी भी आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर जाएं और कार्डलेस कैश विदड्रॉल चुनें। फिर ‘रेफरेंस ओटीपी नंबर’ पर ‘मोबाइल नंबर दर्ज करें’ हेड चुनें। अपना अस्थायी पिन इनपुट करें और फिर निकासी के लिए राशि का चयन करें। कार्डलेस कैश विद्ड्रॉल सिस्टम पहली बार सामने नहीं आया है, इससे पहले SBI लंबे समय से अपने ग्राहकों को YONO सेवा दे रहा है। इस सुविधा के जरिये ग्राहक प्रति दिन 20,000 रुपये तक निकाल सकते हैं। नकद निकासी रिक्वेस्ट और ओटीपी अगले दिन आधी रात तक मान्य हैं।

  • Related Posts

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…