क्यों ब्वॉयफ्रेंड अली फजल संग शादी की डेट को टाल रही हैं ऋचा चड्ढा, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली । ‘मसान’ एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पंगा’ को लेकर काफी बिजी हैं। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगीं। ​प्रोफेशनल लाइफ के अलावा ऋचा चड्ढा के फैंन उनकी और एक्टर अली फजल के फैंस लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। दोनों अपने काम में बिजी होने के कारण शादी को लंबे समय से टाल रहे हैं। लेकिन हाल ही में ऋचा ने अपनी शादी को लेकर बात की। ऋचा चड्ढा ने एक इंटरव्यू में भविष्य में घर बसाने की संभावना के बारे में बताया

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने आखिरकार अपने ब्वॉयफ्रेंड एक्टर अली फजल के साथ अपनी शादी की योजना के बारे में बात की। ऋचा चड्ढा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हम इंतजार कर रहे हैं।’ ऋचा ने इंटरव्यू में आगे में कहा, ‘हमारे पास समय नहीं है। अगर हम शादी के बारे में बात करते हैं, तो यह ऐसा होगा… मेरे पास मार्च में तारीखें नहीं हैं, मई बहुत गर्म है, हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जून में, जुलाई में बहुत अधिक बारिश होती है। यह एक लाइन प्रोडक्शन जॉब की तरह हो जाएगा। हम इंतजार कर रहे हैं और ठंड लग रही है, और हम एक खुशहाल जगह पर हैं।’

आपको बता दें ​कि हाल ही में ऋचा चड्ढा और अली फजल जावेद अख्तर के 75 वें जन्मदिन समारोह एक साथ देखा गया। इस दौरान ये कपल बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा था। यही नहीं ऋचा चड्ढा इससे पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड अली फजल संग अपने रिलेशनशिप के बारे में भी खुलकर बात कर चुकी हैं। दोनों एक साथ स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘वन माइक स्टैंड’ में भी एक साथ नजर आ चुके हैं। इसके अलावा दोनों फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ में एक साथ काम कर चुके हैं।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…