Ind vs NZ: पहले टी20 में भारत के प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव, जानिए कौन होगा बाहर

नई दिल्ली । भारतीय टीम साल के अपने पहले विदेशी दौरे की शुरुआत शुक्रवार को करने वाली है। 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया मेजबान न्यूजीलैंड के सामने होगी। भारत दौरे का आगाज जीत के साथ करना चाहेगा और इसके लिए वो पहले मैच में बेहद मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा। चलिए हम आपको बताते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में कैसा हो सकता है भारत का प्लइंग इलेवन।

भारतीय टीम टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में तेज गेंदबाजी और ऑलराउंडर से सजी हुई मजबूत टीम लेकर मैदान पर उतरना चाहेगा। कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री इस मैच के लिए दो बदलाव कर सकते हैं। विकेटकीपर रिषभ पंत का बाहर जाना तय है जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अनुभव को देखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह जरूर दी जाएगी।

ओपनिंग जोड़ी

भारतीय पारी की शुरुआत का जिम्मा रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ही संभालते नजर आने वाले हैं। शिखर धवन चोट की वजह से दौरे से बाहर हो चुके हैं।

मिडिल ऑर्डर

कप्तान विराट कोहली के साथ मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे नजर आएंगे। मनीष को रिषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। कप्तान कोहली ने पहले ही साफ कर दिया था कि रिषभ पंत की जगह राहुल विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं।

ऑलराउंडर

वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा टीम में बतौर ऑलराउंडर खेलते नजर आएंगे। ये दोनों ही गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

स्पिनर

युजवेंद्र चहल टीम की तरफ से खेलने वाले अकेले मुख्य स्पिनर होंगे। चहल ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी कुलदीप की जगह खेला था।

तेज गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के अनुभव के साथ-साथ टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी में नवदीप सैनी का युवा जोश भी देखने को मिल सकता है। सैनी ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में काफी प्रभावित किया था।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…