अमेरिकी समाजसेवी जॉर्ज सोरोस ने कहा- कुछ राष्ट्राध्यक्ष दुनिया के लिए हैं खतरा, ट्रंप आत्ममुग्ध

दावोस में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में गुरुवार को अमेरिकी अरबपति समाजसेवी जॉर्ज सोरोस ने ट्रंप और पुतिन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता के मुद्दे ही अब बदल गए हैं। सिविल सोसाइटी में लगातार गिरावट आ रही है। मानवता कम होती जा रही है।
उन्होंने अनुच्छेद 370 और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।

सोरोस ने कहा कि इस समय डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग तानाशाह जैसे शासक हैं। दुनियाभर में सत्ता पर पकड़ रखने वाले शासकों में लगातार इजाफा हो रहा है। आने वाले समय में इनके भाग्य से ही दुनिया की दिशा तय होगी।

आत्ममुग्ध हैं डोनाल्ड ट्रंप: सोरोस
सोरोस ने परोक्ष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने ट्रंप का नाम न लेते हुए कहा कि जिन हाथों में अभी अमेरिका की कमान है वे आत्ममुग्ध हैं। वे केवल राष्ट्रपति चुनाव कर अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभाल पाएंगे। वह लंबे समय तक ऐसा नहीं कर सकेंगे।

ओएसयूएन में 7100 करोड़ रुपये का निवेश करूंगा
उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी का सबसे अहम प्रोजेक्ट ओपन सोसाइटी यूनिवर्सिटी नेटवर्क (ओएसयूएन) है। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसमें दुनिया की सभी यूनिवर्सिटी के लोग पढ़ाने के साथ ही शोध भी कर सकेंगे। सोरोस, ओएसयूएन में करीब 7100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

  • Related Posts

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…

    मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से गर्भवती महिला और उसकी बहन की मौत, पति-बेटी घायल

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के पास तेज रफ्तार ट्रक…