अक्षय कुमार ने आमिर खान के लिए दी कुर्बानी, क्रिसमस 2020 पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ से नहीं टकराएगा ‘बच्‍चन पांडे’

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड के असली ‘दबंग खिलाड़ी’ हैं. 2018 में निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्‍म ‘पद्मावत’ (Padmavat) के लिए हॉलीडे रिलीज डेट की कुर्बानी देने वाले अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपने बड़े दिल का उदाहरण सबके सामने रख दिया है. दरअसल अक्षय कुमार की आने वाली फिल्‍म ‘बच्‍चन पांडे’ (Bachchan Pandey) और आमिर खान (Aamir Khan) की आने वाली फिल्‍म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chadhha) क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने जा रही थी, लेकिन आमिर की रिक्‍वेस्‍ट के बाद अक्षय ने एक बार फिर क्रिसमस जैसी रिलीज डेट छोड़ते हुए अपनी फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है.

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्‍म ‘बच्‍चन पांडे’ अब अगले साल 22 जनवरी को रिलीज होगी. अक्षय की इस फिल्‍म में उनकी हीरोइन बनी नजर आने वाली हैं एक्‍ट्रेस कृति सेनन. इस फिल्‍म का पहला लुक कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया है. आप भी देखें इस फिल्‍म का पहला लुक.

आपको याद दिला दें कि जनवरी 2018 में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की फिल्‍म ‘पद्मावत’ पर जमकर बवाल मचा था. ये फिल्‍म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही थी. वहीं अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘पैडमैन’ भी इसी दिन रिलीज हो रही थी. लेकिन एक प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए अक्षय कुमार ने इस भिड़ंत को रोकने के लिए अपनी फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी.

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…