Gold Futures price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए क्या चल रहा है भाव

नई दिल्ली । सोने-चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार को 12 बजकर 06 मिनट पर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में 0.18 फीसद या 74 रुपये की गिरावट देखने को मिल रही थी। इस गिरावट से पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 40,511 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, तीन अप्रैल 2020 के सोने के वायदा भाव की बात करें, तो इसमें भी मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। इस सोने में मंगलवार को 12 बजकर 08 मिनट पर 0.16 फीसद या 65 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। जिससे यह 40,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी के वायदा भाव में भी मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 के चांदी के वायदा भाव में मंगलवार सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर 0.38 फीसद या 180 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 46,825 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोना मंगलवार को 0.22 फीसद या 3.47 डॉलर की गिरावट के साथ 1,578.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 0.32 फीसद या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 18.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

क्रूड ऑयल की बात करे, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर 19 फरवरी 2020 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव मंगलवार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर 0.48 फीसद या 18 रुपये की बढ़त के साथ 3,801 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…