Haan Main Galat Song: आपको अपनी उंगलियों पर नचाने आ गए कार्तिक और सारा

नई दिल्ली । सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव आजकल’ का दूसरा सॉन्ग ‘हां मैं गलत’ आज रिलीज़ कर दिया गया है। ‘हां मैं गलत’ डांसिंग सॉन्ग है जिसमें सारा और कार्तिक मस्ती से डांस करते नजर आ रहे हैं। सारा और कार्तिक का डांस देखकर आपको भी डांस करने का मन करने लगेगा।

इस गाने में सैफ अली खान के सॉन्ग ‘एंड वी ट्विस्ट’ गाने का थोड़ा-सा म्यूजिक डाला गया है जो गाने में चार चांद लगा रहा है। इस गाने को म्यूजिक दिया है प्रीतम दा ने और आवाज़ दी है अरिजीत सिंह और शाश्वत सिंह ने। सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर गाना शेयर किया है।

इससे पहले ‘लव आजकल’ का रमांटिक सॉन्ग शायद रिलीज़ किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। उस गाने का म्यूजिक भी प्रीतम दा ने ही दिया और आवाज़ अरिजीत सिंह ने। आपको बता दें कि सारा-कार्तिक की ‘लव आजकल’ साल 2009 में रिलीज़ हुई ‘लव आजकल’ का सीक्वल है। उस फिल्म में सारा के पापा यानी सैफ अली खान ने लीड एक्टर का रोल निभाया था। उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड एक्ट्रेस थीं। उस दौर में इस फिल्म में ने काफी तारीफें बटोरी थीं। अब देखना होगा पापा की फिल्म के सीक्वल में बेटी क्या कमाल दिखा पाती हैं। सारा और कार्तिक की ये फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में है। इसके चर्चा में रहने की एक वजह सारा और कार्तिक का रिलेशन भी है। फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा और कार्तिक करीब आए थे लेकिन शूटिंग खत्म होने के कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…