तिमाही नतीजेः बजाज फाइनेंस के मुनाफे में 52 फीसदी की बढ़ोतरी, 42 फीसदी बढ़ी आय

वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस के मुनाफे में 52 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं कंपनी की आय में भी 42 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। बुधवार को घोषित वित्तीय परिणामों में कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 1060 करोड़ से बढ़कर के 1614 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आय 3206 करोड़ रुपये से बढ़कर के 4537 करोड़ रुपये हो गई है।

नेट एनपीए बढ़ा, ग्रॉस स्थिर
कंपनी ने बताया कि पिछली तिमाही के मुकाबले इस तिमाही में कंपनी का नेट एनपीए 0.65 फीसदी से बढ़कर के 0.70 फीसदी हो गया। हालांकि ग्रॉस एनपीए 1.61 फीसदी पर स्थिर रहा। कंपनी का प्रोविजन अनुपात 59.9 फीसदी से घटकर के 57 फीसदी पर आ गया। वहीं प्रोविजन 594.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 831 करोड़ रुपये पर रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल स्लीपेज 786 करोड़ रुपये के मुकाबले 936 करोड़ रुपये रही।

NII में 40 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं कंपनी के बोर्ड ने एनसीडी के जरिए 1.6 लाख करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बजाज फाइनेंस के अलावा बजाज फिनसर्व के भी नतीजे आने वाले हैं।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…