Economic Survey 2019-20: आर्थिक समीक्षा क्या है, कितने हिस्सों में होता है पेश, जानें पूरा विवरण

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट पेश किए जाने से एक दिन पहले शुक्रवार को वित्त वर्ष 2019-20 की आर्थिक समीक्षा यानी कि Economic Survey 2019-20 संसद में पेश किया जाएगा। आर्थिक समीक्षा से देश की अर्थव्यवस्था का पूरा ब्योरा मिलता है। आर्थिक समीक्षा में भारतीय इकोनॉमी की सेहत, स्थिति और भविष्य में जरूरी एक्शन का विवरण होता है। इसमें अर्थव्यवस्था के वृहद परिदृश्य, राजकोष, मुद्रा प्रबंधन, कीमत, महंगाई दर और अन्य चीजें होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आर्थिक समीक्षा वस्तुतः क्या होता है, यह कितने खंड में होता है, इसे कौन तैयार करता है और इसकी क्या महत्ता होती है।

आर्थिक समीक्षा से परिचय

आर्थिक समीक्षा भारतीय इकोनॉमी के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होता है। आम तौर पर सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की अगुवाई वाली समिति आर्थिक समीक्षा तैयार करती है। इस दस्तावेज में देश के आर्थिक हालात का उल्लेख होता है।

तीन खंड में होगी आर्थिक समीक्षा

देश की इकोनॉमी के लिहाज से महत्वपूर्ण दस्तावेज तीन खंड में होता है। इसमें वॉल्यूम-1, वॉल्यूम-2 और स्टैटिस्टिकल अपेन्डिक्स होता है।

देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार को जानें

हर साल पेश किए जाने वाली आर्थिक समीक्षा को देश के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर के नेतृत्व वाली टीम तैयार करती है। आर्थिक समीक्षा से देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार की दृष्टि और आने वाले समय में इकोनॉमी को लेकर सरकार के रुख का पता चलता है।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…