Bigg Boss 13: आसिम रियाज़ पर हिमांशी खुराना का यू-टर्न, रश्मि के सामने प्रोपज़ल को बताया फिल्मी

नई दिल्ली । ‘बिग बॉस 13’ में आसिम को सपोर्ट करने पहुंचीं हिमांसी खुराना को आसिम का मैरिज प्रपोज़ल फिल्मी लग रहा है। हिमांशी ने रश्मि देसाई के सामने ये कन्फैस किया है कि आसिम को लेकर वो अभी श्योर नहीं हैं। उन्हें आसिम का प्रपोजल भी फिल्मी लगा है। कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रश्मि देसाई, हिमांशी से कह रही हैं कि आसिम उनसे बहुत प्यार करता है पर वो उससे उतना प्यार नहीं करती हैं।

रश्मि का बात सुनकर हिमांशी कहती हैं, ‘मुझे अभी बहुत सारी चीज़ें पता चली हैं। आसिम ने फीलिंग एक्स्प्रेस की वो मुझे बहुत फिल्मी लग रही थी। जब मैं यहां आ रही थी तब आसिम के किसी करीबी बंदे ने मुझसे कहा कि अभी मत कन्फैस करना’। ये सुनकर रश्मि थोड़ा हैरान जाती हैं।

आसिम ने हिमांशी को किया शादी के लिए प्रपोज़ :

कुछ दिन पहले शो में जब शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी आए तो उन्होंने आसिम को हिमांशी के ब्रेकअप के बारे में बताया, साथ ही ये भी बताया कि हिमांशी उनका इंतजार कर रही हैं। ये सब जानकर आसिम खुश हो गए। इसके बाद जब इस हफ्ते हिमांशी घर में आईं तो आसिम ने ज़रा भी वक्त जाया नहीं किया और उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया। हालांकि हिमांशी ने शादी के लिए हां तो नहीं किया लेकिन ‘Yes I Do’ का जवाब देकर ये कन्फर्म कर दिया कि वो भी उन्हें पसंद करती हैं।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…